पेरू के मध्यवर्ती हिस्से में आज सुबह 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र एंडीज पर्वतमाला के जुनिन क्षेत्र में जमीन से 129 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके झटके राजधानी लीमा में भी महसूस किए गए। भूकंप से बचने के लिए लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए।
भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है। यह भूकंप पेरू के तट के पास मंगलवार को आए पांच दशमलव चार तीव्रता के भूकंप के कुछ दिन बाद आया है। इसके बाद चार दशमलव आठ तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया था। उस भूकंप के झटके भी लीमा में महसूस किए गए थे।
पेरू प्रशांत महासागर में दुनिया के सबसे अधिक भूकंप संभावित क्षेत्रों में से एक है। विश्व के लगभग 90 प्रतिशत भूकंप और करीब 75 प्रतिशत सक्रिय ज्वालामुखी इसी क्षेत्र में स्थित हैं।