शिक्षामंत्री प्रह्लाद जोशी ने संयुक्त अरब अमीरात में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से मान्यता-प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों और वरिष्ठ प्रबंधन प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की है। दुबई में कल आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने अमीरात में शिक्षा में भारतीय स्कूलों के योगदान की सराहना की। अमीरात में, सी.बी.एस.ई. से संबद्ध 106 स्कूलों में दो लाख 32 हजार से अधिक विद्यार्थी हैं।
श्री जोशी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दृष्टिकोण पर जोर दिया। उन्होंने अटल टिंकरिंग लैब, शिक्षक क्षमता निर्माण और परीक्षा पे चर्चा में विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी का भी उल्लेख किया। दुबई स्थित सी.बी.एस.ई. का कार्यालय सीबीएसई का यह पहला अंतरराष्ट्रीय कार्यालय है।