ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर-आई.आर.जी.सी. ने बहरीन में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमला करने का दावा किया है। इस कार्रवाई में अमरीकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली के दो रडार को निशाना बनाया गया। आई.आर.जी.सी. ने अल-रिफा और अवाली सैन्य ठिकानों पर मौजूद अमरीकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। यह कार्रवाई अमरीकी एमक्यू-1 और एमक्यू-9 ड्रोन के ईरानी सीमा में बार-बार प्रवेश और हेंगम द्वीप पर एक रडार प्रतिष्ठान पर हमले के जवाब में की गई।
आई.आर.जी.सी. ने यह भी दावा किया कि क्षेत्र में अमरीकी सैन्य सुरक्षा और हवाई सुरक्षा अभियान अपने उद्देश्यों में विफल रहे। इसके परिणामस्वरूप अमरीकी सुरक्षा उपकरणों और जहाजों को काफी नुकसान हुआ। आई.आर.जी.सी. ने ईरान के हवाई क्षेत्र में आगे किसी भी घुसपैठ के खिलाफ चेतावनी देते हुए इसे अपनी ‘रेड लाइन’ बताया। भविष्य में भी इस तरह की किसी भी कार्रवाई का कड़ा और निर्णायक जवाब दिया जाएगा।