राज्‍य समाचार

अक्टूबर 7, 2026 9:33 अपराह्न

views 40

महाराष्ट्र: दादर को अटल सेतु होते हुए नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने वाली बस सेवा शुरू

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) ने दादर को अटल सेतु होते हुए नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने वाली सीधी बस सेवा शुरू की है। इससे हवाई अड्डे तक सार्वजनिक परिवहन की कनेक्टिविटी और मजबूत हुई है। इस सेवा का उद्घाटन परिवहन मंत्री और एसटी निगम के अध्यक्ष प्रताप सरनाइक की उपस्थिति में ...

अक्टूबर 6, 2026 10:37 पूर्वाह्न

views 95

असम में नगांव लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान जारी

असम में नगांव लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इस क्षेत्र में नगांव और मोरीगांव जिलों के आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। लगभग 19 लाख 2 हज़ार मतदाता मतदान करेंगे।।   इनमें 9 लाख 58 हज़ार से ज़्यादा पुरुष, 9 लाख 43 हज़ार से अधिक महिला मतदाता और 50 थर्ड-जेंडर वोटर शामिल हैं। मतदान की प...

अक्टूबर 6, 2026 8:06 पूर्वाह्न

views 123

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, और पुद्दुचेरी की 5 विधानसभा सीट और असम की 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों तथा असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों, पुद्दुचेरी की थट्टांचावडी तथा पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। असम की नागांव लोकसभा सीट पर ...

अक्टूबर 6, 2026 8:06 पूर्वाह्न

views 434

उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडे, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है। इन नामों को भाजपा की केंद...

अक्टूबर 5, 2026 10:24 अपराह्न

views 111

पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए 34 ज़िलों में उड़न दस्‍ते तैनात

पंजाब और हरियाणा में धान की पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्‍यूएम) ने इन राज्यों के 34 ज़िलों में उड़न दस्‍ते तैनात किए हैं। इसके साथ ही ज़मीनी स्तर पर निगरानी व्‍यवस्‍था को और मज़बूत किया है। पर्यावरण, वन और ...

अक्टूबर 5, 2026 10:16 अपराह्न

views 99

नागालैंड: कोहिमा में पुलिस ने 20 हजार याबा-मेथम्फेटामाइन की गोलियां जब्त की

नागालैंड के कोहिमा में पुलिस ने लगभग बीस हजार याबा-मेथम्फेटामाइन की गोलियां जब्त की हैं। इनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ 60 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान 36 वर्षीय नजरुल इस्लाम और 40 वर्षीय देबेन कुमार दास के रूप में...

अक्टूबर 5, 2026 10:08 अपराह्न

views 29

अरुणाचल प्रदेश: पर्यटन मंत्री पी.डी. सोना ने 14वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन मंत्री पी.डी. सोना ने आज तवांग में होने वाले 14वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में केंद्र और राज्य के पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ तवांग और पश्चिम कामेंग जिले के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, ठहरने, परिवहन, ...

अक्टूबर 5, 2026 8:48 अपराह्न

views 38

मणिपुर: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राहत कैंपों में रह रहे बच्चों की शिक्षा के लिए दो करोड़ रुपये वितरित

मणिपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राहत कैंपों में रह रहे बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता की विशेष योजना द्वारा दो करोड़ रुपये से अधिक के लाभ वितरित किए गए। यह योजना मणिपुर भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा खास तौर पर आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए आयोजित की गई। मणिपुर...

अक्टूबर 5, 2026 8:28 अपराह्न

views 30

मणिपुर में मनाया गया सूचना का अधिकार सप्ताह 2026

मणिपुर सूचना आयोग ने आज इंफाल में सूचना का अधिकार सप्ताह 2026 मनाया। इस मौके पर प्रधान सचिव आर.के. दिनेश सिंह ने लोगों में सूचना के अधिकार कानून के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे प्रभावी तरीके से लागू करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार कानून का उद्देश्य लोगों को जानकारी उपलब्ध कराना, ...

अक्टूबर 5, 2026 8:31 अपराह्न

views 44

महाराष्ट्र: बॉम्बे हाईकोर्ट ने एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई टाली

बॉम्बे उच्च न्यायलय ने महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई तीन हफ्ते के लिए टाल दी है। सुनवाई के दौरान निर्वाचन आयोग के वकील ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने सभी उच्च न्यायलयों को एसआईआर से जुड़े मामलों में आगे की सुनवाई नहीं करने का निर्दे...