अक्टूबर 5, 2026 8:28 अपराह्न

printer

मणिपुर में मनाया गया सूचना का अधिकार सप्ताह 2026

मणिपुर सूचना आयोग ने आज इंफाल में सूचना का अधिकार सप्ताह 2026 मनाया। इस मौके पर प्रधान सचिव आर.के. दिनेश सिंह ने लोगों में सूचना के अधिकार कानून के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे प्रभावी तरीके से लागू करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार कानून का उद्देश्य लोगों को जानकारी उपलब्ध कराना, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना तथा भ्रष्टाचार पर रोक लगाना है।

उन्होंने सरकारी विभागों से जरूरी सूचनाएं पहले से सार्वजनिक करने की भी अपील की, ताकि लोगों को जानकारी के लिए अलग से आवेदन न करना पड़े। सूचना का अधिकार सप्ताह सात दिनों तक मनाया जा रहा है और इसका समापन 12 अक्टूबर को होगा। इसी दिन वर्ष 2005 में सूचना का अधिकार कानून लागू हुआ था।