तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों तथा असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।
तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों, पुद्दुचेरी की थट्टांचावडी तथा पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। असम की नागांव लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है। वोटों की गिनती शुक्रवार को की जाएगी।
News On AIR | अक्टूबर 6, 2026 8:06 पूर्वाह्न
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, और पुद्दुचेरी की 5 विधानसभा सीट और असम की 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी