अक्टूबर 5, 2026 10:08 अपराह्न

printer

अरुणाचल प्रदेश: पर्यटन मंत्री पी.डी. सोना ने 14वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन मंत्री पी.डी. सोना ने आज तवांग में होने वाले 14वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में केंद्र और राज्य के पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ तवांग और पश्चिम कामेंग जिले के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, ठहरने, परिवहन, सुरक्षा, स्वागत और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। यह पर्यटन मेला पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।