अक्टूबर 5, 2026 10:16 अपराह्न

printer

नागालैंड: कोहिमा में पुलिस ने 20 हजार याबा-मेथम्फेटामाइन की गोलियां जब्त की

नागालैंड के कोहिमा में पुलिस ने लगभग बीस हजार याबा-मेथम्फेटामाइन की गोलियां जब्त की हैं। इनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ 60 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान 36 वर्षीय नजरुल इस्लाम और 40 वर्षीय देबेन कुमार दास के रूप में हुई है, दोनों असम के सिलचर निवासी हैं। मामले की जांच जारी है।