अक्टूबर 6, 2026 10:37 पूर्वाह्न

printer

असम में नगांव लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान जारी

असम में नगांव लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इस क्षेत्र में नगांव और मोरीगांव जिलों के आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। लगभग 19 लाख 2 हज़ार मतदाता मतदान करेंगे।।
 
इनमें 9 लाख 58 हज़ार से ज़्यादा पुरुष, 9 लाख 43 हज़ार से अधिक महिला मतदाता और 50 थर्ड-जेंडर वोटर शामिल हैं। मतदान की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए 2 हजार 307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगांव जिले में एक हजार 339 केंद्र हैं, जबकि मोरीगांव में 968 केंद्र हैं। नगांव में 258 पोलिंग स्टेशनों का कामकाज पूरी तरह से महिला अधिकारी संभाल रही हैं। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा।