अक्टूबर 5, 2026 8:48 अपराह्न

printer

मणिपुर: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राहत कैंपों में रह रहे बच्चों की शिक्षा के लिए दो करोड़ रुपये वितरित

मणिपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राहत कैंपों में रह रहे बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता की विशेष योजना द्वारा दो करोड़ रुपये से अधिक के लाभ वितरित किए गए। यह योजना मणिपुर भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा खास तौर पर आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए आयोजित की गई।

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने आज इंफाल में ये लाभ वितरित किए। इस दौरान श्री खेमचंद ने कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद नई सरकार के गठन के समय से ही, राज्य सरकार इन लोगों के लिए उनके घरों में वापसी के लिए लगातार काम कर रही है। संकट के कारण भरोसे की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने अलग-अलग सिविल सोसाइटी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की बातचीत की है।

कार्यक्रम में राहत कैंपों में रह रहे बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता की विशेष योजना के अंतर्गत दो हजार 531 लाभार्थियों को सहायता दी गई। इसके अलावा, दुर्घटना से मौत के मामले में तत्काल सहायता योजना के अंतर्गत 8 लाभार्थियों और प्राकृतिक मृत्यु से संदर्भित योजना के अंतर्गत 194 लाभार्थियों को सहायता मिली।