क्षेत्रीय

अगस्त 5, 2026 2:13 अपराह्न

views 43

ओडिशा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज किये गए

ओडिशा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज हो गया है। पानी का स्तर घटने के बाद हीराकुंड बांध के पांच और गेट बंद कर दिए गए हैं। अब बांध से सिर्फ आठ गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य में कई जगह बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

अगस्त 5, 2026 1:08 अपराह्न

views 87

केंद्र सरकार ने गुजरात और राजस्थान में चांदीपुरा वायरस से निपटने के लिए राष्ट्रीय संयुक्त प्रकोप कार्य दल तैनात किया

केंद्र सरकार ने गुजरात और राजस्थान में चल रहे चांदीपुरा वायरस रोग के प्रकोप से निपटने के लिए राष्ट्रीय संयुक्त प्रकोप कार्य दल तैनात किया है। यह तैनाती देश भर के प्रमुख अनुसंधान संस्थानों द्वारा निरंतर और गहन वैज्ञानिक जांच के साथ-साथ एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के तहत की गई है। स्वास्थ्य और परिवार...

अगस्त 5, 2026 1:00 अपराह्न

views 43

कर्नाटक: यादगीर जिले के कडेचुर-बडियाल औद्योगिक क्षेत्र में रासायनिक रिसाव के कारण तीन श्रमिकों की मौत

उत्तरी कर्नाटक के यादगीर जिले के कडेचुर-बडियाल औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह रासायनिक रिसाव के कारण तीन श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई। रिसाव के संपर्क में आए दो श्रमिकों को रायचूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यादगीर जिले के उपायुक्त राहुल तुकाराम पांडवे ने बताया कि फार्मास्युटिकल रसायन बनान...

अगस्त 5, 2026 12:22 अपराह्न

views 41

झारखंड: सरायकेला-खरसावां से तीन कुख्‍यात नक्सली गिरफ्तार

झारखंड में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर सरायकेला-खरसावां से प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) संगठन के तीन कुख्‍यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। महानिरीक्षक अभियान नरेन्द्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।    इनमें 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो, पां...

अगस्त 5, 2026 10:56 पूर्वाह्न

views 61

गोआ के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

गोआ के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कल नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्‍य विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों को राजनीतिक आरक्षण प्रदान करने की बात की। श्री सावंत ने गृह मंत्री से इस मामले में केंद्र से सहयोग का अनुरोध किया। डॉ. सावंत ने श्री शाह से 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में अन...

अगस्त 5, 2026 10:35 पूर्वाह्न

views 49

झारखंड: जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हुआ

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। हजारों उम्मीदवार पिछले 12 दिन से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

अगस्त 5, 2026 10:33 पूर्वाह्न

views 28

असम में लगातार तेज बारिश जारी, कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

असम में लगातार तेज बारिश जारी है और इससे राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ब्रह्मपुत्र और उसकी कई सहायक नदियां अनेक स्थानों पर खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। रंगनदी, धनसिरी, दिखौ और बुरहिदिहिंग नदियां भी खतरे के निशान के निकट हैं और उनका जलस्तर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने असम के...

अगस्त 5, 2026 9:33 पूर्वाह्न

views 26

केरलम में आज भी तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान

केरलम में आज भी तेज वर्षा जारी रहेगी। हालांकि कल की तुलना में आज वर्षा में कुछ कमी का अनुमान है। केरलम के कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, इडुक्की, एर्नाकुलम, कोट्टायम, अलाप्पुझा और पथानामथिट्टा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य के बाकी पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है। कल सभी ज...

अगस्त 5, 2026 6:38 पूर्वाह्न

views 3.1K

उत्तर प्रदेश: राज्‍य परिवहन निगम की बसों में वृद्ध महिलाओं को मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा

उत्‍तर प्रदेश सरकार राज्‍य परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष और इससे अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्‍क यात्रा की सुविधा देगी। इसके लिए बजट में समुचित प्रावधान किए गए हैं।

अगस्त 4, 2026 10:04 अपराह्न

views 43

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान फूल बरसाकर तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया। हर की पौड़ी से कांवड़ यात्रा गलियारे तक के मार्ग पर हेलीकॉप्टर से भी फूल बरसाए गए। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन किया, वहां उपलब्ध चिकित्सा सुवि...