अगस्त 5, 2026 12:22 अपराह्न

printer

झारखंड: सरायकेला-खरसावां से तीन कुख्‍यात नक्सली गिरफ्तार

झारखंड में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर सरायकेला-खरसावां से प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) संगठन के तीन कुख्‍यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। महानिरीक्षक अभियान नरेन्द्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 
 
इनमें 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो, पांच लाख रुपये का इनामी रवि सरदार और दो लाख की इनामी महिला नक्सली मीना शामिल हैं। इन माओवादियों के पास से तीन एके-47 राइफलें बरामद की गई हैं।