अगस्त 5, 2026 9:33 पूर्वाह्न

printer

केरलम में आज भी तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान

केरलम में आज भी तेज वर्षा जारी रहेगी। हालांकि कल की तुलना में आज वर्षा में कुछ कमी का अनुमान है। केरलम के कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, इडुक्की, एर्नाकुलम, कोट्टायम, अलाप्पुझा और पथानामथिट्टा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राज्‍य के बाकी पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है। कल सभी जिलों के लिए वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

केरलम के दक्षिणी जिलों के कई हिस्सों में आज सुबह तक 15 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी।