क्षेत्रीय

अगस्त 4, 2026 9:40 अपराह्न

views 64

पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित दो सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 4 नाबालिगों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3 पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस और पेट्रोल से बने चार बोतल बम बरामद किए गए हैं।   प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सुरक्षा प्रतिष्ठानों की निगरानी में भी शामिल थे। उ...

अगस्त 4, 2026 8:47 अपराह्न

views 53

सुरों के जादूगर किशोर कुमार की जयंती पर जन्मस्थली खंडवा में उमड़ा प्रशंसकों का सैलाब

सुरों के जादूगर किशोर कुमार की जयंती पर उनकी जन्मस्थली खंडवा में पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा। देशभर से पहुंचे हजारों प्रशंसकों ने उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समाधि परिसर में दिनभर किशोर कुमार के सदाबहार गीत गूंजते रहे।   बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने बॉम्बे बाजार स्थित उनके प...

अगस्त 4, 2026 2:22 अपराह्न

views 42

ओडिशा की प्रमुख नदियों का जलस्तर घटने से बाढ़ की स्थिति में लगातार सुधार

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है महानदी और अन्य प्रमुख नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। हालांकि, सबसे अधिक प्रभावित गांवों में हजारों लोग अभी भी जलभराव और बुनियादी सेवाओं में व्यवधान से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

अगस्त 4, 2026 2:16 अपराह्न

views 73

विवादित बयान के बाद तमिलनाडु के विपक्षी नेता उदयनिधि स्टालिन पुलिस हिरासत में

तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्‍टालिन को विवादास्‍पद बयान के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया। कावेरी जल विवाद को लेकर कल डीएमके के किसान विरोध प्रदर्शन में श्री उदयनिधि के विवादास्पद भाषण के बाद उन्‍हें हिरासत में लिया गया है। तंजावुर की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है जिसमे...

अगस्त 4, 2026 1:51 अपराह्न

views 58

झारखंड में परीक्षा अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन जारी, सीएम ने उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए

झारखंड लोकसेवा आयोग-जेपीएससी और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर रांची में छात्रों का विरोध प्रदर्शन आज 11वें दिन भी जारी है। कल शाम प्रदर्शनकारी छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में 7 अगस्त को झारखंड विधानसभा तक मार्च निकालने की घोषणा क...

अगस्त 4, 2026 2:17 अपराह्न

views 60

पड़ोसी राज्यों में भारी बारिश के अलर्ट से असम में हालात प्रभावित होने की आशंका

मौसम विभाग ने आज और कल मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अत्यधिक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे असम के कई जिलों, विशेषकर इन दोनों पड़ोसी राज्यों से सटे जिलों के प्रभावित होने की संभावना है।

अगस्त 4, 2026 7:44 पूर्वाह्न

views 77

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला श्रीनगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की करेंगे अध्यक्षता

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे और सलामी लेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधर...

अगस्त 4, 2026 7:39 पूर्वाह्न

views 174

जम्मू-कश्मीर में 50 हजार प्रवासी परिवारों को एनएफएसए डेटाबेस से जोड़ा जाएगा

प्रवासी परिवारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर सरकार लगभग 50 हजार प्रवासी परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-एनएफएसए के डेटाबेस में एकीकृत कर रही है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार प्रवासी राशन कार्ड को एक साधारण खाद्य पात्रता कार्ड की जगह एक व्यापक सा...

अगस्त 3, 2026 9:19 अपराह्न

views 1.7K

विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने मांजलपुर, जन सुराज पार्टी ने बांकीपुर और कांग्रेस ने दतिया सीट पर जीत दर्ज की

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट फिर जीत ली है। उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सत्येंद्रभाई पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी को तीस हजार से अधिक वोटों से हराया। निर्वाचन आयोग के अनुसार, श्री पटेल को 55 हजार 481 जबकि रबारी को 24 हजार 851 मत प्राप्त हुए। भाज...

अगस्त 3, 2026 9:01 अपराह्न

views 38

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र के निवेशकों के लिए एक सम्मेलन का आयोजन करेंगे

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया कल मुंबई में दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र के निवेशकों के लिए एक सम्मेलन का आयोजन करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह सम्मेलन ग्वालियर में भारत के पहले दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र के शुभारंभ से पहले आयोजित किया जा रहा है...