जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे और सलामी लेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी जम्मू में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सलामी लेंगे।
News On AIR | अगस्त 4, 2026 7:44 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला श्रीनगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की करेंगे अध्यक्षता