पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित दो सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 4 नाबालिगों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3 पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस और पेट्रोल से बने चार बोतल बम बरामद किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सुरक्षा प्रतिष्ठानों की निगरानी में भी शामिल थे। उन्होंने रेलवे ट्रैक के पास भी निगरानी कैमरे लगाए थे और फुटेज विदेशी एजेंटों के साथ साझा कर रहे थे।