तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को विवादास्पद बयान के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया। कावेरी जल विवाद को लेकर कल डीएमके के किसान विरोध प्रदर्शन में श्री उदयनिधि के विवादास्पद भाषण के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है। तंजावुर की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है जिसमें आरोप है कि उनके भाषण में महिलाओं के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। आगे की कार्रवाई के लिए उदयनिधि को तंजावुर ले जाया गया है। श्री स्टालिन के गिरफ्तारी की खबर के बाद डीएमके के वरिष्ठ नेता उनके घर पहुंच गए।
News On AIR | अगस्त 4, 2026 2:16 अपराह्न
विवादित बयान के बाद तमिलनाडु के विपक्षी नेता उदयनिधि स्टालिन पुलिस हिरासत में