अगस्त 3, 2026 9:01 अपराह्न

printer

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र के निवेशकों के लिए एक सम्मेलन का आयोजन करेंगे

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया कल मुंबई में दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र के निवेशकों के लिए एक सम्मेलन का आयोजन करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह सम्मेलन ग्वालियर में भारत के पहले दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र के शुभारंभ से पहले आयोजित किया जा रहा है। दूरसंचार विभाग और मध्य प्रदेश सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसमें अग्रणी दूरसंचार निर्माता, प्रौद्योगिकी कंपनियां, अवसंरचना प्रदाता, घटक निर्माता और निवेशक एक साथ आएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला