अगस्त 5, 2026 10:35 पूर्वाह्न

printer

झारखंड: जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हुआ

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। हजारों उम्मीदवार पिछले 12 दिन से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।