अंतरराष्ट्रीय

अक्टूबर 25, 2026 2:29 अपराह्न

views 38

पाकिस्तानी सेना अपने राजनीतिक नेतृत्व पर अब भी नियंत्रण बनाए हुए है: भारत

भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन जैसी घरेलू चुनौतियों से ध्यान भटकाने के लिए दुष्प्रचार का आरोप लगाया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में अल्पसंख्यक मामलों के विशेष दूत के साथ संवाद के दौरान कल भारत के प्रथम सचिव रघु पुरी ने अल्पसंख्यक अधिकार के मामले...

अक्टूबर 25, 2026 2:07 अपराह्न

views 41

ब्राज़ील में आज हो रहा है राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान

ब्राज़ील में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस चुनाव में मुकाबला बेहद करीबी है। पहले चरण के मतदान में फ्लेवियो बोल्सोनारो ने 47 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि लूला दा सिल्वा को 45 प्रतिशत वोट मिले। 80 वर्षीय वामपंथी राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा चौथी बार राष्ट्रपति बनने की कोशिश कर रहे हैं, जब...

अक्टूबर 25, 2026 2:05 अपराह्न

views 19

अमरीका के कई इलाक़ों में बहुभाषी मतपत्रों और दुभाषिया सेवाओं के माध्यम से मतदान को बनाया जा रहा है सुगम

अमरीका के कई इलाक़ों में, बहुभाषी मतपत्रों और दुभाषिया सेवाओं के माध्यम से मतदान को सुगम बनाया जा रहा है। तीन नवम्बर को होने वाले चुनाव के लिए शिकागो के सभी मतदान केंद्रों पर हिंदी, गुजराती और उर्दू में मतपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क के कुछ हिस्सों में भी भाषा सहायता प्रदान की ...

अक्टूबर 25, 2026 8:28 पूर्वाह्न

views 98

सऊदी अरब के चार शहरों से आने-जाने वाली उसकी उड़ानें इस महीने की 31 तारीख तक रद्द रहेंगी: इंडिगो एयरलाइन

इंडिगो एयरलाइन ने कहा है कि सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के चार शहरों से आने-जाने वाली उसकी उड़ानें इस महीने की 31 तारीख तक रद्द रहेंगी। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में एयरलाइन ने बताया कि रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए उड़ानें रद्द रहेंगी। इंडिगो ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्...

अक्टूबर 24, 2026 10:21 अपराह्न

views 64

भारत समर्थित 15 सामुदायिक विकास परियोजनाओं का पूर्वी भूटान के मोंगर जिले में उद्घाटन

भारत द्वारा समर्थित पंद्रह सामुदायिक विकास परियोजनाओं का आज पूर्वी भूटान के मोंगर जिले में उद्घाटन किया गया। भारतीय दूतावास ने बताया कि इन परियोजनाओं का उद्घाटन भारत के मिशन उप  प्रमुख अनिकेत गोविंद मांडवगने, मोंगर जिला प्रशासक, 17 ग्राम समूहों के प्रमुखों और स्थानीय निवासियों ने किया। थिम्फू स्थित ...

अक्टूबर 24, 2026 10:07 अपराह्न

views 43

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने चीन को जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन किया

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने आज चीन का दौरा किया और दोनों देशों को जोड़ने वाले नए पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने पेइचिंग के साथ मजबूत सहयोग की उम्मीद जताई। नवनिर्मित पुल पार करने के बाद किम चीन के सीमावर्ती शहर दांडोंग पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया अपनी ऐतिहासिक मित्रता को मजबूत करने और...

अक्टूबर 24, 2026 10:15 अपराह्न

views 35

भारत ने जॉर्डन में करक के गिरिजाघर पर हमले की निंदा की

भारत ने कल जॉर्डन में करक के गिरिजाघर में हमले की निंदा की है। इस त्रासद हमले में कई मासूम लोग मारे गए और अनेक घायल हो गए। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि भारत मुश्किल की इस घडी में जॉर्डन की सरकार और जनता के साथ मजबूती से खडा है। भारत ने सभी तरह के आतंकवाद से लडाई की प्रतिबद्धता दोहराई। भा...

अक्टूबर 24, 2026 6:08 अपराह्न

views 30

पाकिस्तान के लिए यूरोपीय संघ बाजार में प्राथमिकता के आधार पर पहुंच खोने का खतरा

पाकिस्तान के लिए यूरोपीय संघ के बाज़ार में प्राथमिकता के आधार पर पहुंच खोने का खतरा बढ़ता जा रहा है। उसे जनरलाइज़्ड स्कीम ऑफ़ प्रेफरेंसेस प्लस - जीएसपी प्लस ढांचे के अंतर्गत यह पहुंच मिलती है लेकिन अब इसे संशोधित किया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान जीएसपी प्लस योजना के अंतर्गत यूरोपीय संघ क...

अक्टूबर 24, 2026 5:28 अपराह्न

views 25

ताइवान में भीषण तूफान से एक की मौत और 500 से अधिक घायल

ताइवान में भीषण तूफान चांपी की चपेट में आने से आज एक व्यक्ति की मौत हो गई और 500 से अधिक घायल हो गए। तूफान के कारण कई पेड़ गिर गए, उड़ानें बाधित हुईं और लाखों घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पहले चक्रवाती तूफान का रूप लेने वाला चांपी तूफान अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन उत्तर की तरफ बढ़ते हुए चीन के...

अक्टूबर 24, 2026 3:46 अपराह्न

views 18

फिलीपींस में हुए विमान हादसे में वायुसेना के 4 पायलटों की मौत

फिलीपींस में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान वायु सेना के दो विमान टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में चारों पायलटों की मौत हो गई। फिलीपींस के अधिकारियों ने बताया कि दोनों एसएफ-260 विमान कल दोपहर कम ऊंचाई पर उड़ान भरते समय टकरा गए। इसके बाद वे मनीला के दक्षिण में लिपा शहर स्थित फर्नांडो एयर बेस पर दुर्घ...