पाकिस्तान के लिए यूरोपीय संघ के बाज़ार में प्राथमिकता के आधार पर पहुंच खोने का खतरा बढ़ता जा रहा है। उसे जनरलाइज़्ड स्कीम ऑफ़ प्रेफरेंसेस प्लस – जीएसपी प्लस ढांचे के अंतर्गत यह पहुंच मिलती है लेकिन अब इसे संशोधित किया गया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान जीएसपी प्लस योजना के अंतर्गत यूरोपीय संघ के बाज़ार में प्राथमिकता के आधार पर पहुंच के बदले में अपेक्षित सुधारों को लागू करने में विफल रहा है।
द यूरोपियन टाइम्स की रिपोर्ट में न्यायिक स्वतंत्रता, नागरिक समाज की स्वतंत्रता और श्रम अधिकारों सहित कई क्षेत्रों में प्रगति की कमी और पिछड़ने के बारे में यूरोपीय संघ की चिंताओं को उजागर किया गया है। यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था में संरचनात्मक कमजोरियों, बढ़ते सैन्य प्रभाव, कथित चुनावी धांधली और विपक्ष के खिलाफ दमनकारी नीतियों को भी उजागर किया है, जिससे संस्थानों में जनता का विश्वास कम हुआ है।