अक्टूबर 24, 2026 7:00 पूर्वाह्न

printer

आज सतना-देवेंद्र नगर और रीवा-चुरहट रेल खंडों का उद्घाटन करेंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज सतना-देवेंद्र नगर और रीवा-चुरहट रेल खंडों का उद्घाटन करेंगे, जिनकी कुल लंबाई 100 किलोमीटर से अधिक है। वे देवेंद्र नगर और चुरहट के बीच एक नई रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। रेल मंत्रालय ने बताया कि इन नए रेल खंडों से यात्रियों की आवाजाही और माल ढुलाई को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही औद्योगिक विकास, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

53 किलोमीटर लंबा सतना-देवेंद्र नगर रेल खंड सतना, नागौद, देवेंद्र नगर और आसपास के क्षेत्रों में सम्‍पर्क को बेहतर बनाएगा। 65 किलोमीटर लंबा रीवा-चुरहट खंड, रीवा और सीधी क्षेत्रों के बीच रेल संपर्क को और मजबूत करेगा। ललितपुर-सिंगरौली नई रेल लाइन परियोजना विंध्य क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखती है। इससे रेल नेटवर्क का विस्तार होगा और पन्ना, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली जैसे क्षेत्रों में सम्‍पर्क बेहतर बनेगा।