अक्टूबर 25, 2026 7:55 पूर्वाह्न

printer

आज वाराणसी के नमो घाट पर मेगा एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित मेगा एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। एयर शो में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी में एक नए कपड़ा विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन भी करेंगे।