प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम ओडिशा में भुवनेश्वर के पास जटनी में रिजर्व बैंक के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे। लगभग 170 करोड़ रुपये की लागत से बने इस संस्थान से डेटा सुरक्षा मजबूत करने और डिजिटल वित्तीय ढांचे को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। ओडिशा में रिजर्व बैंक का देश में दूसरा डेटा सेंटर स्थापित किया जा रहा है। राज्य में बढ़ते तकनीकी बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह परियोजना साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में विशेष प्रशिक्षण और अनुसंधान को भी बढ़ावा देगी।