ब्रिटेन के प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स आज तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचेंगे। इस दौरान मुंबई में छठे और अब तक के सबसे बड़े ‘अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स’ समारोह का आयोजन किया जाएगा।
भारत यात्रा के अंतिम चरण में शाही दंपति नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रस्तावित है। ब्रिटिश हाई कमीशन के मुताबिक, प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स अपने दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए नवाचार, सतत विकास, युवा नेतृत्व और क्रिकेट, फैशन व सिनेमा के माध्यम से भारत-ब्रिटेन के ऐतिहासिक संबंधों को प्रदर्शित किया जाएगा।