आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस है। यह दिवस देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में स्वतंत्र, जिम्मेदार और नैतिक पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। 16 नवंबर 1966 को भारतीय प्रेस परिषद (प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया) ने अपना कामकाज शुरू किया था। इसी उपलक्ष्य में हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है।
एक स्वतंत्र संस्था के रूप में स्थापित भारतीय प्रेस परिषद का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रेस पत्रकारिता के उच्च मानकों और नैतिक मूल्यों को बनाए रखे। इस वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह की थीम है- पत्रकारिता: लोकलुभावन या जिम्मेदार