उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे भुवनेश्वर में ओडिशा विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित अभिमुखीकरण कार्यक्रम (ओरिएंटेशन प्रोग्राम) में शामिल होंगे। इसके अलावा, उपराष्ट्रपति कटक में श्री श्री विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन ‘आइकॉनिक टावर’ का उद्घाटन भी करेंगे।
उपराष्ट्रपति की इस यात्रा के दौरान राज्य में विधायी प्रशिक्षण और उच्च शिक्षा से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी होगी।