अक्टूबर 25, 2026 9:05 पूर्वाह्न

printer

काशी तमिल संगमम का पांचवां संस्करण 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा

काशी तमिल संगमम का पांचवां संस्करण 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य तमिलनाडु और काशी के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को मजबूत करना है। इससे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष काशी तमिल संगमम की थीम है – तिरुक्कुरल पयिल्वोम’ यानि ‘तिरुक्कुरल का अभ्यास करें’।