अक्टूबर 24, 2026 3:46 अपराह्न

printer

फिलीपींस में हुए विमान हादसे में वायुसेना के 4 पायलटों की मौत

फिलीपींस में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान वायु सेना के दो विमान टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में चारों पायलटों की मौत हो गई। फिलीपींस के अधिकारियों ने बताया कि दोनों एसएफ-260 विमान कल दोपहर कम ऊंचाई पर उड़ान भरते समय टकरा गए। इसके बाद वे मनीला के दक्षिण में लिपा शहर स्थित फर्नांडो एयर बेस पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में जमीन पर किसी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है।