अमरीका के कई इलाक़ों में, बहुभाषी मतपत्रों और दुभाषिया सेवाओं के माध्यम से मतदान को सुगम बनाया जा रहा है। तीन नवम्बर को होने वाले चुनाव के लिए शिकागो के सभी मतदान केंद्रों पर हिंदी, गुजराती और उर्दू में मतपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क के कुछ हिस्सों में भी भाषा सहायता प्रदान की जा रही है।
टेक्सास में भारतीय भाषाओं में मतपत्र उपलब्ध नहीं हैं, हालांकि वहां भारतीय मूल के अमरीकी नागरिकों की संख्या छह लाख से अधिक है।अमरीका में मध्यावधि चुनाव 3 नवम्बर को होंगे। इस चुनाव से अमरीकी कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत का निर्धारण होगा।