अक्टूबर 24, 2026 10:07 अपराह्न

printer

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने चीन को जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन किया

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने आज चीन का दौरा किया और दोनों देशों को जोड़ने वाले नए पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने पेइचिंग के साथ मजबूत सहयोग की उम्मीद जताई। नवनिर्मित पुल पार करने के बाद किम चीन के सीमावर्ती शहर दांडोंग पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया अपनी ऐतिहासिक मित्रता को मजबूत करने और दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करने के लिए चीन के साथ काम करने को तैयार है। श्री किम की यह यात्रा कोरियाई युद्ध के दौरान चीनी सेनाओं की एक महत्वपूर्ण लड़ाई की वर्षगांठ के अवसर पर हुई है। उन्होंने आखिरी बार सितंबर 2025 में बीजिंग का दौरा किया था, जब उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक सैन्य परेड में भाग लिया था।