भारत ने कल जॉर्डन में करक के गिरिजाघर में हमले की निंदा की है। इस त्रासद हमले में कई मासूम लोग मारे गए और अनेक घायल हो गए।
विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि भारत मुश्किल की इस घडी में जॉर्डन की सरकार और जनता के साथ मजबूती से खडा है। भारत ने सभी तरह के आतंकवाद से लडाई की प्रतिबद्धता दोहराई। भारत ने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और हमले में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने इस घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।