भारत द्वारा समर्थित पंद्रह सामुदायिक विकास परियोजनाओं का आज पूर्वी भूटान के मोंगर जिले में उद्घाटन किया गया। भारतीय दूतावास ने बताया कि इन परियोजनाओं का उद्घाटन भारत के मिशन उप प्रमुख अनिकेत गोविंद मांडवगने, मोंगर जिला प्रशासक, 17 ग्राम समूहों के प्रमुखों और स्थानीय निवासियों ने किया। थिम्फू स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, इन परियोजनाओं में 65 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कें, दस किलोमीटर सिंचाई नहरें और दो पुल शामिल हैं।
दूतावास ने कहा कि इन परियोजनाओं से मोंगर और आसपास के क्षेत्रों में किसानों, स्कूली बच्चों और परिवारों का जीवन सुगम बनेगा और उनके लिए विभिन्न तरह के अवसर बढ़ेंगे। ये परियोजनाएँ भारत के सामुदायिक विकास परियोजना कार्यक्रम के अंतर्गत सुंदरहरंचा नगर पालिका के माध्यम से कार्यान्वित की गईं।
भारत की सामुदायिक विकास परियोजनाएँ भूटान, नेपाल, श्रीलंका और मालदीव सहित पड़ोसी देशों में सामुदायिक स्तर पर अवसंरचना और विकास कार्यक्रमों का समर्थन करती हैं।