अक्टूबर 25, 2026 8:28 पूर्वाह्न

printer

सऊदी अरब के चार शहरों से आने-जाने वाली उसकी उड़ानें इस महीने की 31 तारीख तक रद्द रहेंगी: इंडिगो एयरलाइन

इंडिगो एयरलाइन ने कहा है कि सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के चार शहरों से आने-जाने वाली उसकी उड़ानें इस महीने की 31 तारीख तक रद्द रहेंगी। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में एयरलाइन ने बताया कि रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए उड़ानें रद्द रहेंगी। इंडिगो ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।