पीवी सिंधु ने कल पेरिस में जापान की हिना अकेची को रोमांचक मुकाबले में हराकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है।
सिंधु ने 73 मिनट तक चले कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में हिना अकेची को 21-10, 20-22, 21-16 से पराजित किया।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु इस सीजन में दूसरी बार सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले उन्होंने जुलाई में जापान ओपन का खिताब जीता था।
आज फाइनल में उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर एक खिलाड़ी आन से-यंग से होगा।