राज्‍य समाचार

जुलाई 30, 2026 2:08 अपराह्न

views 78

ओडिशा के कई हिस्सों में बाढ़ का कहर जारी, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

ओडिशा के कई हिस्सों में बाढ़ का कहर जारी है, जिसके कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अब तक एक लाख 76 हज़ार से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। कई इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। राज्‍य में मूसलाधार बारिश अभी भी जारी है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने राहत और नुकसान के आकलन का...

जुलाई 30, 2026 12:15 अपराह्न

views 101

पश्चिम बंगाल: पत्थर व्यापारी मीनार मंडल के घर से तलाशी अभियान के दौरान 28 करोड़ रुपये से अधिक नकद और 15 किलो सोना बरामद

पश्चिम बंगाल में पुलिस ने बीरभूम के मोहम्मद बाज़ार जिले के देउचा स्थित पत्थर व्यापारी मीनार मंडल के घर से तलाशी अभियान के दौरान 28 करोड़ रुपये से अधिक नकद और 15 किलो सोना बरामद किया है। पुलिस ने करीब 15 घंटे चले अभियान में नकदी गिनने के लिए  पांच मशीनों का इस्तेमाल किया। बीरभूम के पुलिस अधीक्षक विदि...

जुलाई 30, 2026 11:38 पूर्वाह्न

views 55

जम्मू-कश्मीर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लगभग 39 हजार परिवारों की छत पर लगाया सौर पैनल : केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने लोकसभा को बताया है कि जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लगभग 39 हजार परिवारों को छत पर सौर पैनल लगाया गया है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने लिखित जवाब में बताया कि 24 जुलाई, 2026 तक प्रदेश में 38 हज़ार 955 सौर पैनल लगाए गए हैं। इनमें से 38 हज़ार...

जुलाई 30, 2026 10:55 पूर्वाह्न

views 292

मध्य प्रदेश में मूंग की खरीद को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन समाप्त

मध्य प्रदेश में मूंग की खरीद को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया है। कल रात हुई बैठक में सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच समझौता होने के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ। राज्य के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने कहा कि अब प्रत्येक पात्र किसान से 60 प्रतिशत तक मूंग की खरीद की जाएगी। नर्मदाप...

जुलाई 30, 2026 10:37 पूर्वाह्न

views 58

असम: अंतर-मंत्रालय केंद्रीय दल ने राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अपना दौरा पूरा किया

असम में, भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के छह अधिकारियों के अंतर-मंत्रालय केंद्रीय दल ने राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अपना दौरा पूरा कर लिया है। दल ने बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिलों चराइदेव, शिवसागर, जोरहाट और गोलाघाट का निरीक्षण किया और कल दिसपुर में मुख्य सचिव डॉ. रवि कोटा ...

जुलाई 30, 2026 9:09 पूर्वाह्न

views 64

बस्तर दशहरा उत्सव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से करेंगे मुलाकात

छत्तीसगढ़ के बस्तर दशहरा उत्सव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में परगना, मांझी, चाल्की सामुदाय के नेता, बस्तर पांडुम से जुड़े प्रसिद्ध आदिवासी युवा कलाकार और बस्तर के पद्म श्री पुरस्कार विजेता शा...

जुलाई 30, 2026 10:41 पूर्वाह्न

views 918

बिहार, गुजरात और मध्‍य प्रदेश में की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

बिहार, गुजरात और मध्‍य प्रदेश में विधानसभा के तीन निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। बिहार में बांकीपुर, गुजरात में मंजलापुर और मध्‍य प्रदेश में दतिया निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।बिहार के बांकीपुर में उपचुनाव ...

जुलाई 30, 2026 8:59 पूर्वाह्न

views 119

बिहार सरकार ने दरभंगा के रायम और मधुबनी के सकरी में चीनी मिलों को फिर से चालू करने का निर्णय लिया

बिहार सरकार ने दरभंगा के रायम और मधुबनी के सकरी में बंद चीनी मिलों को फिर चालू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कल पटना में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्‍वीकृति दी गई। अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी। उन्‍होंने ब...

जुलाई 29, 2026 10:26 अपराह्न

views 65

बिहार सरकार ने दरभंगा और मधुबनी की बंद चीनी मिलों को फिर से चालू करने का निर्णय लिया

बिहार सरकार ने दरभंगा के रायम और मधुबनी के सकरी में बंद चीनी मिलों को फिर चालू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज पटना में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को स्‍वीकृति दी गई। मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने मंत्रिपरिषद के निर्णयों ...

जुलाई 29, 2026 10:02 अपराह्न

views 49

ओडिशा में लगातार जारी बारिश और नदियों में आए उफान से स्थिति गंभीर

ओडिशा में लगातार जारी तेज बारिश और नदियों में आए उफान ने राज्य के विशाल भूभाग को गंभीर मानवीय संकट में डाल दिया है। इस कारण 4 लोगों की मृत्यु हो गई है और हजारों लोग फंसे हुए हैं। बाढ़ का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बैतरणी बेसिन गंभीर संकट में है, वहीं महानदी पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हमार...