जुलाई 30, 2026 11:38 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लगभग 39 हजार परिवारों की छत पर लगाया सौर पैनल : केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने लोकसभा को बताया है कि जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लगभग 39 हजार परिवारों को छत पर सौर पैनल लगाया गया है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने लिखित जवाब में बताया कि 24 जुलाई, 2026 तक प्रदेश में 38 हज़ार 955 सौर पैनल लगाए गए हैं। इनमें से 38 हज़ार 318 पैनल 3 किलोवाट-1 से अधिक क्षमता वाले हैं, जबकि 387 पैनल 2-3 किलोवाट-1 श्रेणी में और 103 पैनल 2 किलोवाट-1 तक की क्षमता वाले हैं।