पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्मदिन, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, आज देश के विभिन्न भागों में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस सिलसिले में आज पैगंबर मुहम्मद के जीवन और शिक्षाओं पर “मिलाद महफिलें” और “सीरत सम्मेलन” आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर मिलाद जुलूस भी निकाले जा रहे हैं। इसके लिए जगह-जगह सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
News On AIR | अगस्त 26, 2026 8:17 पूर्वाह्न
धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा ईद-ए-मिलाद-उन-नबी