अगस्त 26, 2026 7:30 पूर्वाह्न

printer

कनाडा और अमरीका की नौ दिन की यात्रा पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन 25 अगस्त से 2 सितंबर तक कनाडा और अमरीका की नौ दिन की यात्रा पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करना है। कनाडा के चार दिवसीय दौरे में वह कनाडा के वित्त मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन के साथ पहली आर्थिक और वित्तीय वार्ता में हिस्सा लेंगी। वार्ता में आर्थिक विकास, वित्तीय क्षेत्र में सहयोग और द्विपक्षीय निवेश के अवसरों पर चर्चा होगी।
 
वित्त मंत्री, ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और दुर्लभ खनिज जैसे क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ निवेश बैठक में भी शामिल होंगी। अमरीका में वह शिकागो, एशविल और न्यूयॉर्क का दौरा करेंगी। शिकागो में वह भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगी और स्टार्टअप सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगी। एशविल में वह जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। बैठक में वैश्विक वित्तीय स्थिरता और आर्थिक विकास की चुनौतियों पर चर्चा होगी।