पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में कल एक मस्जिद के पास विस्फोट में 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोग मारे गये और 100 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। कोहाट अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताहिर शाह ने बताया कि कम से कम 73 पुलिसकर्मी और 30 नागरिक घायल हुए हैं।
शुक्रवार की नमाज़ के दौरान विस्फोट से मस्जिद के पास एक गड्ढा बन गया। अज्ञात हमलावरों ने भागने से पहले पुलिस चेक पोस्ट को निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि अब तक 6 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान नाम के एक आतंकी संगठन ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है। राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इस घटना की निंदा की है।