शतरंज में भारत के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंदा ने ग्रैंड चेस टूर के अंतिम चरण के फाइनल में जगह बना ली है। प्रज्ञानंदा ने सेमीफाइनल में जर्मनी के विंसेंट कीमर को 19-9 से हराया। उन्होंने रैपिड के दोनों मुकाबले जीतकर बढ़त बनाई और ब्लिट्ज के पहले मुकाबले में भी जीत दर्ज की। अब फाइनल में प्रज्ञानंदा का मुकाबला अमरीका के फैबियानो कारूआना से होगा। कारूआना मौजूदा चैंपियन हैं। शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी अगले साल के ग्रैंड चेस टूर के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगे।
News On AIR | अगस्त 26, 2026 7:19 पूर्वाह्न
शतरंज: ग्रैंड चेस टूर के अंतिम चरण के फाइनल में पहुंचे आर. प्रज्ञानंदा