जुलाई 30, 2026 2:08 अपराह्न

printer

ओडिशा के कई हिस्सों में बाढ़ का कहर जारी, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

ओडिशा के कई हिस्सों में बाढ़ का कहर जारी है, जिसके कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अब तक एक लाख 76 हज़ार से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। कई इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। राज्‍य में मूसलाधार बारिश अभी भी जारी है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने राहत और नुकसान के आकलन का काम तेज़ कर दिया है। कई ज़िलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और बाढ़ की बदलती स्थिति से निपटने के लिए अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं।