पश्चिम बंगाल में पुलिस ने बीरभूम के मोहम्मद बाज़ार जिले के देउचा स्थित पत्थर व्यापारी मीनार मंडल के घर से तलाशी अभियान के दौरान 28 करोड़ रुपये से अधिक नकद और 15 किलो सोना बरामद किया है। पुलिस ने करीब 15 घंटे चले अभियान में नकदी गिनने के लिए पांच मशीनों का इस्तेमाल किया।
बीरभूम के पुलिस अधीक्षक विदित राज भुंदेश ने बताया कि घर से 35 नायलॉन की बोरियों में नकदी बरामद की गई। सूत्रों के अनुसार, नकदी के बंडल दीवारों के सहारे रखे गए थे। पुलिस ने न केवल घर के अंदर की अलमारियों से बल्कि कई गुप्त कमरों और छिपने की जगहों से भी पैसा बरामद किया।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक धन या सरकारी संपत्ति को लूटकर अपार धन अर्जित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।