जुलाई 29, 2026 10:02 अपराह्न

printer

ओडिशा में लगातार जारी बारिश और नदियों में आए उफान से स्थिति गंभीर

ओडिशा में लगातार जारी तेज बारिश और नदियों में आए उफान ने राज्य के विशाल भूभाग को गंभीर मानवीय संकट में डाल दिया है। इस कारण 4 लोगों की मृत्यु हो गई है और हजारों लोग फंसे हुए हैं।

बाढ़ का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बैतरणी बेसिन गंभीर संकट में है, वहीं महानदी पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि प्रशासन ने बाढ़ की बिगड़ती और बेहद अस्थिर स्थिति के मद्देनजर बचाव और राहत कार्यों को तेज कर दिया है।