नवम्बर 2, 2026 1:31 अपराह्न
186
राजस्थान के झुंझुनू में बिजली के तार की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 4 घायल
राजस्थान के झुंझुनू जिले में आज एक मिक्सर मशीन के बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से आठ मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह हादसा उदयपुरवाटी उपखंड के छपोली गांव के पास हुआ। जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने आकाशवाणी को बताया कि यह घटना छपोली और कदमकुंड के बीच एक वन क्षेत्र में हुई, जहां सड़क न...