नवम्बर 1, 2026 1:19 अपराह्न

printer

पुद्दुचेरी मुक्ति दिवस पर मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने पुद्दुचेरी, कराईक्काल, माहे और यानम में तटीय संरक्षण परियोजना लागू करने की घोषणा की

आज पुद्दुचेरी मुक्ति दिवस पर मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने पुद्दुचेरी, कराईक्काल, माहे और यानम में तटीय संरक्षण परियोजना लागू करने की घोषणा की है। इस पर एक हजार 433 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना के तहत समुद्री तटीय वन को फिर से विकसित किया जाएगा और भूजल संरक्षण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के तहत 8 सौ 75 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। पुद्दुचेरी को एक नवंबर 1954 को फ्रांसीसी औपनिवेशिक शासन से मुक्ति मिली थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला