नवम्बर 1, 2026 12:05 अपराह्न

printer

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले ही चक्रवात अर्नब के कारण दक्षिणी ओडिशा में भीषण बाढ़ आई थी। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब और तेज होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ने की संभावना है। इसका असर ओडिशा में भी देखने को मिल सकता है। राज्य के दक्षिणी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और मरम्मत का काम अभी जारी है।