जम्मू और कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प कौशल और पाक विविधता को प्रदर्शित करने के लिए आज से 6 नवंबर तक गांधी नगर स्थित गोल मार्केट में जम्मू एक्सपो के दूसरे चरण का आयोजन किया जा रहा है। जम्मू और कश्मीर व्यापार संवर्धन संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में एक जिला एक उत्पाद -ओडीओपी पहल के अंतर्गत विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें स्थानीय स्तर पर निर्मित विभिन्न पारंपरिक और अनूठे उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। यह प्रदर्शनी इस क्षेत्र के पारंपरिक कौशल और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के महत्व को दर्शाता है और साथ ही स्थानीय उद्यमों की आर्थिक क्षमता के बारे में जागरूकता भी पैदा करता है।
News On AIR | नवम्बर 2, 2026 6:36 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर में आज से जम्मू एक्सपो के दूसरे संस्करण का आगाज, संस्कृति, शिल्प कौशल और पाक विविधता को मिलेगा बढ़ावा