गृहमंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक प्रदान किए। उन्होंने प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर भी चंडीगढ़ पुलिस को प्रदान किया।
गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद से मुक्ति के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस के बेड़े में 141 नए वाहनों को शामिल किया गया। अब से कुछ ही देर में गृहमंत्री चंडीगढ़ में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।