नवम्बर 2, 2026 12:30 अपराह्न

printer

पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और उनके बेटे से जुड़े मामले में ईडी की पंजाब और चंडीगढ़ में छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय पंजाब के पूर्व उद्योग मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा, उनके बेटे प्रतीक अरोड़ा तथा अन्य लोगों से जुड़े भ्रष्टाचार तथा आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है।
 
निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान मार्बेला ग्रुप, गुलमोहर टाउनशिप ग्रुप, इनके प्रमोटरों और संजीव जुनेजा से जुड़े ठिकानों पर चलाया जा रहा है।
 
ये छापेमारी पंजाब लघु उद्योग और निर्यात निगम- पीएसआईईसी की ओर से भूखंडों के आवंटन में कथित अनियमितताओं और आवंटित भूखंडों के स्वामित्व में बदलाव से जुड़ी है।